रुड़की।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत शुक्रवार को रुड़की में गंगनहर किनारा स्थित पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी की पत्नी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया। साथ ही शोकाकुल परिवार को ढांढस भी बंधाया। उन्होंने कहा कि जीवन साथी का चले जाना वास्तव में पीड़ादायक होता है। उन्होंने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ हैं। इससे पूर्व आवास पर पहुंचने पर पूर्व मंत्री श्यामवीर सैनी द्वारा उनका स्वागत किया गया।
इसके बाद वह रामनगर स्थित पूर्व राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति के आवास पर भी पहुंचे, जहा उनका जोरदार स्वागत हुआ। बाद में वह महेंद्र काला के आवास पर पहुंचे, जहां भाजपाइयों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि 7 वर्ष के कार्यकाल मे मोदी जी ने जो विकास कार्य किये, उन्हें देश ही नही बल्कि दुनिया भी जानती है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी बखान किया। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, पंकज नंदा, सतीश सैनी, विवेक काम्बोज, नागेंद्र सिंह, अनुराग प्रजापति, राजपाल सिंह, नवनीत कालरा, सौरभ अरोड़ा, दीपक प्रजापति, सूर्यकांत सैनी, सुरेंद्र कुकरेजा, देवराज सिंह, सुंदर राज, जय सिंह आदि बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share