Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / चौधरी सुभाष नंबरदार ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पहनाई किसानों की पगड़ी

चौधरी सुभाष नंबरदार ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पहनाई किसानों की पगड़ी

रुड़की।
किसान कामगार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार कांग्रेस नेताओं के साथ देहरादून स्थित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहंुचे। जहां किसान कामगार मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार व मोर्चे के पदाधिकारियों ने किसान पगड़ी पहनाकर हरीश रावत को सम्मानित किया एवं तुलसी के पौधे भेंट किए। वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसान कामगार मोर्चा के पदाधिकारी क्षेत्र में बेहद सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जिसके लिए वह बधई के पात्रा हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष नंबरदार लगातार क्षेत्र में किसानों की समस्या को निःस्वार्थ भाव से उठाते चले आ रहे हैं। साथ ही समस्याओं का समाधान भी करा रहे हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी सुधीर शांडिल्य, ईशा त्यागी, मतलुब आलम, संजय, नौशाद, ओमवीर, शुभम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share