Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / यूकेडी जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने किया खानपुर विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार, विकास गोस्वामी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

यूकेडी जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने किया खानपुर विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार, विकास गोस्वामी को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

हरिद्वार।
उत्तराखण्ड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने खानपुर कार्यकारणी का विस्तार करते हुए लोगों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि विकास गोस्वामी को विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्रीमती गीता सैनी को नियुक्त किया गया।

जबकि 20 से अधिक पुरुषों ने की उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। साथ हु बताया कि हमारा उद्देश्य जनता को उसकी मूलभूत सुविधाओं से अवगत कराना है, जो पिछले 20 वर्षों में उनसे छीन ली गई।

जनता अब पूर्ण रूप से उत्तराखंड क्रांति दल के साथ है और उसको अपने नए विकल्प के रूप में देख रही है। गांव-गांव उक्रांद मिशन 2022 के तहत जनपद हरिद्वार के प्रत्येक ग्रामसभा में संगठ्न तेजी से खडा हो रहा है। क्योंकि अब जनता चाहती हैं कि उक्रांद सरकार में आये। कार्यकारिणी में वि.स. उपाध्यक्ष गीता सैनी व सुनील कश्यप, वि.स. महामंत्री सोनू गिरी, वि.स. संगठन मंत्री सरदार शुबा सिंह, मनोज शर्मा व वि.स. प्रचार मंत्री सुनील शर्मा को जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर रविंद्र वशिष्ठ, नीरज धीमन, सहजाद अली, प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र यादव, सुरेश कुमार,सुनील शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार शर्मा, मनीष गोस्वामी, सरदार जसविंदर सिंह, देशराज सिंह, संजय पाल, अरविंद कुमार, सुशील कश्यप, अनीता, जसीमा, पूनम, हिना, सरोज, बबली, जगवती, रचना, विशाल धीमान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share