रुड़की।
किसान कामगार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुभाष नंबरदार आज अनाथ आश्रम पहंुचे, जहां निर्धन कन्याओं के लिए स्कूल चलाया हुआ हैं। मैत्रेयी कन्या गुरूकुल मातृ छाया असहाय आश्रम पहंुचकर उन्होंने आश्रम में पढने वाले सभी बच्चों को मास्क व फल देकर उनका सम्मान किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा खाद्य सामग्री भी बांटी। इस मौके पर उन्होंने बच्चों से आहवान किया कि खूब मेहनत से पढ़े-लिखे ताकि कामयाब होकर वह अपने साथ ही बेसहारा लोगों की भी मदद कर सके।

चौ. सुभाष नंबरदार ने कहा कि कोरोना काल में लोगों की मदद करना बड़े पुण्य का काम हैं और हम जितनी भी गरीब लोगों की मदद करें, उतनी ही कम हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे, तभी वह घर पर रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा हैं, इसलिए जब तक वेक्सीन सभी को उपलब्ध नहीं हो जाती, मास्क जरूर लगाये, सेनिटाईजर से हाथ धोंये और सामाजिक दूरी का पालन करे। यह महामारी से बचने का सबसे बड़ा हथियार हैं। वहीं आश्रम प्रबन्धक सविता चौधरी ने सुभाष नंबरदार का हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि सुभाष नंबरदार ऐसे महान व्यक्तियों में हैं, जो संकट की घड़ी में आगे आकर बेसहारा लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने चौ. सुभाष नंबरदार और उनकी टीम की प्रभू से स्वस्थ रहने की कामना की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share