रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) रिश्वत लेने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कथित वीडियो को लेकर एसडीओ रुड़की ने ब्यान दिया, उन्होंने कहा कि यह वीडियो उनके संज्ञान में कल ही आया है, इसमें उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिश्वत लेने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो वन विभाग के एसडीओ कार्यालय रुड़की में तैनात बाबू का बताया जा रहा है, जिसमें उक्त बाबू ठेकेदार से 1400 रुपये की ओर डिमांड करता दिखाई दे रहा है, जबकि फाइल पास कराने के नाम पर मामले में 7 हजार रुपए पहले ही ठेकेदार द्वारा दिए जा चुके है, जिसमें ठेकेदार एक हजार देता हुआ नजर आ रहा है। ठेकेदार का दावा है कि एसडीओ कार्यालय में उक्त बाबू ‘बड़े साहब’ के नाम पर लगातार वसूला करता है, अब यह वीडियो वायरल होने के बाद ‘बड़े साहब’ को तो झटका लगा ही है, विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल उठा है। कहने को, तो विभाग में सब कुछ ईमानदारी से चलता है, लेकिन वीडियो के वायरल होते ही सब ‘बेईमानी’ उजागर हो गई, फिलहाल डीएफओ कार्यालय से उक्त बाबू के अटैचमेंट की कार्यवाई शुरू की जा रही है, वही एसडीओ ज्वाला प्रसाद गौड ने कहा कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आज ही आया है, उनके नाम पर रिश्वत लेने का मामला झूठा है, जिसमें कोई सत्यता नहीं है। उक्त बाबू के खिलाफ विभागीय उच्चाधिकारियों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
एसडीओ कार्यालय में तैनात बाबू “बड़े साहब” के नाम पर रिश्वत लेते कैमरे में हुआ कैद









