भाजपा नेता राहुल कौशिक ने दीपावली पर्व पर पत्रकारों को भेंट किये उपहार

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
भाजपा नेता राहुल कौशिक ने प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों के साथ दीपावली पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओ को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और मंगल कामनाओं के साथ उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जिस तरह से पत्रकार समाज में अपनी महत्व भूमिका निभाते हैं, वह वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने सभी पत्रकारों के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कहा कि जोखिमपूर्ण रास्तों से होकर समाचारों का संकलन कर उन्हें प्रकाशित करना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सीएम से मिलकर पत्रकार बंधुओं के संबंध में वार्ता करेंगे, ताकि पत्रकार बंधुओ के लिए उनके मेडिकल सुविधा, बीमा और अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। वही पत्रकारों ने राहुल कौशिक का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो शुरूआत उन्होंने की है, सदैव पत्रकार उनके समर्थन में रहेंगे। उपहार भेंट करने के लिए पत्रकारों ने उन्हें धन्यवाद दिया और दीपावली पर्व की भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राहुल कौशिक के साथ ही सचिव नितिन कश्यप, निदेशक दीपक अरोड़ा, सुभाष सक्सेना, बबलू सैनी, अनूप सैनी, सरवर साबरी, कोषाध्यक्ष विनीत त्यागी, सुनील पटेल, मिक्की जैदी , राहुल सक्सेना आदि बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share