सर्व समाज सेवा संगठन के बारिश में भी नही रुके कदम, कांवड़ियों को बांटे फल

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज सर्व समाज सेवा संगठन की ओर से बोट क्लब स्थित चैराहे पर शिव भक्त कांवड़ियों की सेवार्थ पेयजल एवं फलों का वितरण किया गया। इस दौरान बरसात के चलते कावड़ियों को फल और पेय पदार्थ वितरण किया गया। इस मौके पर बोलते हुए पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा पुण्य का कार्य होता है और श्रावण माह में यह पुण्य और अधिक महत्व रखता है।

क्योंकि इस माह में सभी शिव भक्त भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना में रहते हैं और उनकी कांवड़ लेकर जाने वाले शिव भक्तों की सेवा कर सभी को पुण्य लाभ कमाना चाहिए। उन्होंने समाजसेविका नीलम चैधरी के इस पुण्य कार्य की प्रशंसा की और उन्हें और ज्यादा समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने का आशीर्वाद दिया। वहीं संगठन के अध्यक्ष नीलम चैधरी ने कहा कि श्रावण माह में शिवभक्तों की सेवा का बेहद महत्व है। क्योंकि श्रावण माह में शिव भक्तों की सेवा से सीधे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी लोगों को कांवड़ियों की सेवा में आगे आकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान संगठन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे और उन्हें फल वितरित किये। कार्यक्रम में अध्यक्षा नीलम चैधरी, पंडित रमेश सेमवाल, रिटा. कर्नल रविंद्र बंसल, आशीष सिंह, किरण पटेल, मोनी सिंह, शिवानी, रीता शर्मा, सुरेंद्र सिंह, पारुल, कुन्तेश, सुषमा बंसल, सतेंद्र चैधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share