चैयरमेन मनोज सैनी द्वारा आयोजित शिविर में पहुंचे जय भगवान सैनी व रोमा सैनी, कांवड़ियों को बांटा प्रसाद

कलियर। ( आयुष गुप्ता ) चेयरमैन मनोज सैनी द्वारा आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में पहंुचे अतिथियों ने हवन-पूजन कर भगवान शिव को भोग अर्पण कर शिवभक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान सैनी ने कहा कि श्रावण माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा का विशेष महत्व है। देश के अलग-अलग राज्यों से कांवड़िये जल लेने के लिए हरिद्वार आते है, यहां से गंगा जल लेकर अपने-अपने गंतव्य को जाते है। ऐसे में सभी लोग उनकी सेवा में प्रसाद के रुप में अलग-अलग व्यंजन परोसते है। जो पुण्य का कार्य है। वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश

Oplus_0

उपाध्यक्षा रोमा सैनी ने कहा कि भगवान शिव की भक्ति में लीन कांवड़ियों की सेवा में सभी को आगे आकर अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कांवड़ शिविर आयोजित करने पर चेयरमैन मनोज सैनी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस दौरान चेयरमैन मनोज सैनी ने सभी अतिथियों का आभार जताया और कांवड़ियों को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share