रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज शुक्रवार को प्रेस क्लब रुड़की समिति भवन पर संचालित कांवड़ सेवा शिविर में व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप एवं महामंत्री कमल चावला की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 36 प्रकार की मिठाईयों का प्रसाद शिवभक्त कांवड़ियों को वितरति किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा में रुड़की शहरवासी अनेकों प्रकार के प्रसाद वितरित कर रहे है, इसी क्रम में उनकी ओर से प्रेस

क्लब भवन पर 36 प्रकार की मिठाईयों का प्रसाद कांवड़ियों को परोसा गया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सेवार्थ हम सभी को आगे आकर पुण्य लाभ कमाना चाहिए। वहीं महामंत्री कमल चावला ने कहा कि आज 36 प्रकार की मिठाईयों का प्रसाद कांवड़ियों को वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि मिठाईयां वितरण का क्रम इस बार पांचवें वर्ष में पहंुच गया है। शुरूआत में 11 प्रकार की मिठाईयों का प्रसाद वितरित किया गया था। भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से आगामी वर्षों में 56 प्रकार की मिठाईयों का प्रसाद भी कांवड़ियों की सेवा में समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग सच्चे मन से कांवड़ियों की सेवा में लगे हुये है। वहीं प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत किया और पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। आज सुबह के समय चेयरमैन इंजी. चैरब जैन की ओर से दाल-चावल, दूध जलेबी का प्रसाद बांटा गया। शाम के समय कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा की ओर से मलाई चाप व रुमाली रोटी का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कार्यक्रम में पहंुचे पूर्व मेयर यशपाल रणा ने कांवड़ शिविर में प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक मिश्रा, महासचिव अश्वनी उपाध्याय, सचिव नितिन कुमार, उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी, कोषाध्यक्ष विनीत त्यागी, निदेशक दीपक अरोड़ा, सुभाष सक्सेना, अरूण कुमार, टीना शर्मा, बबलू सैनी, दीपक शर्मा, गौरव वत्स, अभिषेक शर्मा, मुकेश पांडेय आदि बड़ी संख्या में पत्रकार व व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।









