वन विभाग का लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान, दो तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) डीएफओ हरिद्वार एवं एसडीओ रुड़की के निर्देशन में गठित वन विभाग की टीम ने मंगलवार को रुड़की रेंज की धनौरी बीट क्षेत्र में खैर के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत पर बड़े स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया।
रुड़की रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने खैर के पेड़ों के अवैध पातन की शिकायत पर विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर दो अभियुक्तों राशिद उर्फ भूरा पुत्र मासूम निवासी बुढाहेड़ी थाना पथरी हरिद्वार व गुलशेर पुत्र सकूर निवासी जनतारोड़ चकहराती थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर यूपी को गिरफ्तार किया है, जिनके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 व 41, 42 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरतारी के बाद दोनों अभियुक्तों को जिला कारागार में दाखिल कराया गया। जबकि फरार अन्य अभियुक्तों के लिए सर्च अभियान/ दबिश की कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग की टीम में रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा इन्दर सिंह, श्रीमति सोनिया शर्मा, गुरमीत सिंह, वन आरक्षी अनुज कुमार, इकरार अली, योगेश कुमार, उमेश कुमार, वाहन चालक नितेश कुमार, हरीश नेगी, उपनल कर्मी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
वन विभाग आमजन से अपील करता है कि आरक्षित, संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि (अवैध आखेट, अवैध पातन, अवैध खनन आदि) भारतीय वन्य जीव संरक्षण अध्निियम 1972 यथा संशोधन 2023 की धारा 09/51 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है। यदि कोई व्यक्ति अवैध गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी सूचना वन विभाग या निकट वन चैकी को दें ताकि तस्करों के खिलाफ समय रहते कार्यवाही की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share