हरिद्वार। ( आयुष गुप्ता )
नेटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार द्वारा आयोजित विशेष प्रशिक्षण एवं चयन शिविर के उपरांत आगामी फास्ट-5 जूनियर बालक एवं बालिका राज्य नेटबॉल चैम्पियनशिप तथा फास्ट-5 सीनियर महिला राज्य नेटबॉल चैम्पियनशिप के लिए जनपद हरिद्वार की टीम की घोषणा कर दी गई है। यह प्रतियोगिता 8 से 10 जून तक उत्तरकाशी में आयोजित होगी, जिसमें हरिद्वार के खिलाड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिवडेल स्कूल, भेल सेक्टर-1, हरिद्वार में 28 मई से 5 जून तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को नेटबॉल के तकनीकी, सामरिक एवं फिटनेस संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं चयन परीक्षण के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया गया। बालिका वर्ग की चयनित खिलाड़ियों में संस्कृति, गुरनीत, आराध्या, अनुष्का पटेल, एंजल, ईशा, अनुष्का खंडूरी, निष्ठा, काव्यांजलि, विशाखा, याशिका एवं अनन्या।तथा बालक वर्ग के चयनित खिलाडियों में रजत, देव, शिवम, पार्थ शर्मा, दक्ष, नवीर, कार्तिकेय, गुरुकांत, हर्षांक, रुद्रांश, अक्षत, नसमीत, मेहक, शौर्य, मुस्कान, प्रांजल एवं मयंक राणा शामिल रहे। नेटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार के अध्यक्ष अमित चौहान एवं सचिव डॉ. राजीव तोमर ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरिद्वार का नाम रोशन करेंगे।
टीम कोचों में जूनियर बालक वर्ग- रजत यादव, सीनियर बालक वर्ग में सचिन सैनी, जूनियर बालिका वर्ग में शालू तोमर, सीनियर महिला वर्ग में शालू तोमर को जिम्मेदारी दी गयी है। विशेष प्रशिक्षण शिविर में मुख्य प्रशिक्षक शालू तोमर, सचिन सैनी एवं रजत यादव रहे। सभी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार ने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रदर्शन की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया है कि टीम राज्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम गौरवान्वित करेगी।
नेटबॉल एसोसिएशन हरिद्वार की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु टीम घोषित









