उत्तराखंड प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने इंजी. चैरब जैन, उत्तराखंड में हुई अंतरराष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन की बैठक

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
देहरादून में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा युवा नेता चेरब जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस दौरान इंजी. चैरब ने कहा कि संगठन द्वारा मुझे अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे। साथ ही उन्होंने मनोनीत किए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। चैरब जैन ने कहा कि यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ समाज, संगठन एवं राष्ट्रहित में और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देने वाला है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि वैश्य समाज के उत्थान, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूँगा। संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और समर्थन निरंतर प्राप्त होता रहे, यही कामना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share