पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) बने आदेश सैनी, समर्थको में हर्ष की लहर

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
उत्तराखंड सरकार द्वारा भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जा रहे है, इसी कड़ी में रुड़की निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता आदेश सैनी को उत्तराखंड सरकार में उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आदेश सैनी के दर्जधारी मंत्री बनने के बाद

उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। देर शाम आये पत्र में दायित्व मिलने पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। आदेश सैनी ने अपने मनोनयन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा नेतृत्व का आभार जताया ओर कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पिछड़ा वर्ग की उन्नति में ऐतिहासिक काम किए जाएंगे। इस दौरान उन्हें शहरवासियों ने मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। वहीं उनके घर देर रात तक ढोल नगाड़े बजते रहे ओर खुशी का माहौल छाया रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share