रूडकी नगर आयुक्त राकेश तिवारी का ट्रांसफर, गोपाल राम बिनवाल को मिली जिम्मेदारी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
उत्तराखंड शासन द्वारा नगर आयुक्त रुड़की राकेश तिवारी का ट्रांसफर करते हुए उन्हें नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही उनके पदनाम के सामने अंकित पद पर तत्काल पदभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए है। पीसीएस राकेश तिवारी को देहरादून का उप जिलाधिकारी व एमडीडीए का संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त रुड़की बनाया गया। देर शाम हुए प्रशासनिक फेरबदल से लोग तरह तरह के कयास लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share