बी0डी0 इंटर कॉलेज की जमीन धोखाधड़ी से विक्रय करने के प्रकरण में पुलिस ने की एक और गिरफ्तारी

भगवानपुर। ( आयुष गुप्ता )
विगत 20 मार्च को दयानन्द एंग्लो वैदिक संस्था के आजीवन सदस्य सुधीर कुमार त्यागी द्वारा थाने पर तहरीर दी की प्रतिवादी दुष्यन्त कुमार द्वारा अन्य सदस्यो के साथ मिलकर फर्जी सोसाइटी बनाकर धोखाधडी कर संस्था दयानन्द एंग्लो वैदिक की साढ़े आठ बीघा जमीन को फर्जी तरीके से बिना किसी की अनुमति पत्र दिखाए विनय सैनी निवासी राजेन्द्र नगर रुडकी को बेच दी है। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाने पर धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुख्य आरोपी दुष्यन्त कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था, जबकी विवेचना प्रचलित थी। पुलिस लगातार प्रकरण में संलिप्त वांछितो की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन उक्त वांछित अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अलग- अलग स्थानो पर छुप कर रह रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को लगातार सक्रिय रख गुप्त सूचना पर रविवार को वांछित मौ0 मुर्सलीन पुत्र असगर निवासी गाम शेरपुर भगवानपुर को गिरफ्तार किया। जिसे न्ययालय के समक्ष पेश किया गया एवं अन्य वांछित की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसएसआई रमेश सैनी, कांस्टेबल उवैदल्लाह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share