कृष्णानगर गली नम्बर-20 निवासी निक्की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिजन व पुलिस तलाश में जुटे

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर गली नंबर-20 निवासी निक्की नामक एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया, जिसकी तलाश हेतू परिजनों ने इधर उधर छानबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नही लग लाया। बाद में परिजनों ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की।
परिजनों के अनुसार 26 मई की सुबह निक्की रिश्तेदारों को लेकर अपने घर जा रहा था, सुबह के समय रिश्तेदारों को आजाद नगर चौक से रिक्शा में बैठाकर उन्हें घर भेज दिया और थोड़ी देर में घर आने की बात कही, लेकिन शाम तक भी जब निक्की घर नही लौटा, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई और उन्होंने उसकी इधर उधर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नही लग पाया, सीसीटीवी कैमरे में उसकी लोकेशन पीर बाबा मजार नहर किनारा मिली, परिजनों ने निक्की की गुमशुदगी की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी है, पुलिस गुमशुदा की तलाश में जुटी है। परिजनों ने कहा कि निक्की के संबंध में जानकारी देने वाले को उचित ईनाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share