रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज दोपहर के समय डबल फाटक स्थित आर्यन होटल में एक युवती व युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

बताया गया है कि आज शुक्रवार की दोपहर डबल फाटक स्थित आर्यन होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ओर युवती ने कीटनाशक का सेवन कर जीवनलीला समाप्त कर ली। बताया गया है कि दोनों प्रेम प्रसंग में थे, शायद परिजनो के इंकार के बाद दोनों ने यह कदम उठाया। युवक सागर नाथुखेड़ी ओर युवती लंढौरा क्षेत्र की बताई गई है। इस घटना से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।








