रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
राज्यमंत्री सुनील सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल का सफल कार्यकाल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई प्रेषित की ओर कहा कि मजबूत नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है, अगर हम बात करें महिला सशक्तिकरण की, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत माताओं, बहनों को सशक्त बनाया गया, स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया, उज्ज्वला योजना के तहत हर माता बहन के घर में गैस कनेक्शन और सिलेंडर दिया, ग्राम एवं शहरों में शौचालय घर-घर में बने, पीएम आवास योजना से सबको आवास दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता के दिलों में राज करते हैं।सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व में उन्हें भी उत्तराखंड सरकार में सेवक के रूप में कार्य करने का मौका मिला, पूरा भारत डिजिटल हुआ और जो अकल्पनीय माना जाता था कि कश्मीर से धारा 370 नहीं हट सकती, वह भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ। आज कश्मीर निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है, श्रीराम मंदिर को भी दिव्य और भव्य रूप से बनवाया। पूरे देश में रोड का जाल है, कश्मीर से कन्याकुमारी तक बड़े-बड़े रोड सुलभ यात्रा हो रही है, शिक्षा नीति में अमूल चूल परिवर्तन एनईपी 2020 देश के भविष्य और देश के युवाओं के भविष्य के लिए मिल का पत्थर साबित हो रही है। सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में विशेष योगदान करते हुए पौराणिक मंदिरों के दोबारा निर्माण कराए,
जनता से किया हर वादा पूरा किया, हर क्षेत्र में भूतपूर्व कार्य हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा।
12 वर्ष का सफल कार्यकाल पूरा करने पर राज्यमंत्री सुनील सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई








