रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज बीएसएम तिराहा के पास ऑल इंडिया ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर रुड़की कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी “आल इंडिया केमिस्ट बंद” का समर्थन करते हुए एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल में सहयोग दिया। यहां रुड़की केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने शहर के साथ ही आस पास के क्षेत्रों से भी सहयोग लिया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की ओर ऑनलाइन दवाइयों की सप्लाई व अवैध दवाओं के उत्पादन पर सख्ती से रोकथाम की मांग की गई। एक दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि आज देश में एआईओसीडी के आह्वान पर राष्ट्रीय हड़ताल में सहयोग किया गया। साथ ही ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री रोकने, नकली दवाइयों के उत्पादन पर रोक की मांग को पुरजोर ढंग से उठाया गया। संदीप शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन सप्लाई से दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, वही जीएसआर 817 दिनांक 28/08/18 व कोविड जीएसआर दिनांक 26/03/20 को वापस लेने की मांग की गई।
वहीं महामंत्री अवनीश शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन सप्लाई से स्थानीय दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंच रहा है, जबकि उनके खर्चे ज्यों के त्यों है, उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार से दुकानदार प्रभावित हो रहे है। वहीं कोषाध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार बंद हो ओर स्थानीय दुकानदारों को बढ़ावा मिले। एक दिवसीय हड़ताल में अध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव अवनीश शर्मा, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, संगठन मंत्री अनुज शर्मा, उपाध्यक्ष शुभम गोयल, सदस्य अभय जैन, दीपक शर्मा, तौफीक, शैलेंद्र पूरी, अनुज सैनी, बबलू सैनी, अमित अग्रवाल, मुकेश जैन, प्रदीप गोयल, प्रमोद चौधरी, विपुल कुमार, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
एआईओसीडी के आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को रूडकी कैमिस्ट एसोसिएशन ने दिया समर्थन








