रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
खानपुर विधायक उमेश कुमार ने शनिवार को मिलाप नगर कीर्ति नगर वार्ड नं 2 और वार्ड नंबर 4-5 में कुल 50 लाख रुपये की लागत से बने विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
मिलाप नगर, कीर्ति नगर में जलभराव से मुक्ति के लिए पंपिंग सेट का शुभारंभ करने के बाद विधायक ने, ढंढेरा ईदगाह में वर्षों से चली आ रही मांग के अनुरुप इंटरलॉकिंग टाइल्स का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि ढंढेरा की इस मांग को पूरा कर वह क्षेत्र को मॉडल विधानसभा बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहे हैं। इसके बाद वार्ड नंबर 4-5 और चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में नव निर्मित सड़कों का भी उद्घाटन किया गया। चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में

आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए विधायक उमेश कुमार ने कहा कि पिछले चार साल में जनता से किए गए वादे धरातल पर उतारे गए हैं। स्थानीय लोगों ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्य लगातार हो रहे हैं और क्षेत्र का स्वरूप बदल रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय सभासद विक्रान्त चौधरी, सोनू, नदीम अहमद, मोहित, सचिन, अरशद चेयरमैन, सुनीता चौधरी, नितिन त्यागी, हिमांशु शर्मा, दुष्यन्त लोहान, नितिन चौधरी, मदनलाल चौधरी, पार्षद प्रमोद पाल, लोमस ऋषि मौजूद रहे। कार्यक्रमों में पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।








