रुड़की। बीएसएम काॅलेज के पास एक दुकान में आग लगने से हडकंप मच गया। मौके पर सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम उपकरणों के साथ पहंुची और आग को बुझाने में जुट गई। वहीं यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर डटा हुआ है।
बताया गया है कि देर रात बीएसएम डिग्री काॅलेज के पास एक दुकान है। जिसमें बाईक आदि के उपकरण व सामान की बिक्री की जाती है। रात के समय अचानक से दुकान में धुंआ उठने लगा, जिससे दुकान स्वामी बाहर निकल आये और देखते ही देखते दुकान में आग ने विकराल रुप ले लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहंुची और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया, वहीं सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहंुची और आग बुझाना शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का सिलसिला जारी रहा।
बीएसएम डिग्री कॉलेज के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप









