रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लंढौरा जीआईसी स्कूल में पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
जहां उनका विद्यालय परिसर व भवन से हाईटेंशन लाइन हटवाने के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा आभार जताया गया।
अटल उत्कृष्ट जीआईसी विद्यालय लंढौरा में आयोजित “आभार कार्यक्रम” में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि जब वह दो वर्ष पूर्व “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में यहा आये थे, तो यहां की कुछ समस्याएं उनके सामने रखी गयी थी, जिनमें से एक हाईटेंशन लाइन थी,

उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लिया, ओर इसे सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रयासो से दूर कराया। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सेवाभाव का है, जिसके तहत वह सामाजिक कार्यों हेतु हमेशा तत्पर रहते है। उन्होंने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी सरकारी स्कूलों में फर्नीचर उपलब्ध कराया है, ताकि क्षेत्र के बच्चे जमीन पर न बैठकर बेंच पर बैठे और अपना अध्यापन कार्य कर सके। उन्होंने बच्चों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने की शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि बच्चों को एक समय का भोजन अपने परिवार के साथ बैठकर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे जागरूक बने और इस देश की तरक्की में अपनी बहुमूल्य हिस्सेदारी प्रस्तुत करें। वहीं विद्यालय पहुंचने पर ठाकुर संजय सिंह व सभासद मुजम्मिल का भव्य स्वागत किया गया, ओर पुष्पगुच्छ ओर शॉल ओढ़ाकर सम्मान किइस गया। इस दौरान ठाकुर संजय सिंह व प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र कुलाश्री ने लाइन हटवाने के कार्य के बोर्ड का उद्घाटन भी किया। वहीं पूर्व सभासद मनोज नायक ने भी ठाकुर संजय सिंह द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा की ओर कहा कि उन्होंने बच्चों को जो बातें बताई, सभी बच्चे उन पर विशेष ध्यान दे।
वहीं केरियर कॉउंसलिंग व गाईडेंस सेमिनार में डॉ. नेहा ने बच्चो को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन पर अमल करने का आह्वान किया।

वहीं बाद में प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र कुलाश्री ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यहां बच्चो को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह, भाजपा नेता मनोज नायक, बीएसएनएल संचार समिति सदस्य चंदन सिंह, सभासद मुजम्मिल, एसएमसी अध्यक्ष अमित गिरी, पीटीआई शरण सिंह, कुलदीप सैनी आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कुलदीप सैनी ने किया।










