रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की बहादराबाद–इकबालपुर नहर परियोजना के संबंध में आज सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र के किसानों की बढ़ती सिंचाई आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नहर की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह क्षमता, तकनीकी बाधाओं तथा सुधार की संभावनाओं पर गहन एवं बिंदुवार चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना को गति देने हेतु स्पष्ट, समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि किसानों को निर्बाध एवं पर्याप्त सिंचाई सुविधा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट उद्देश्य है कि किसानों को समय पर पानी मिले, उनकी फसल सुरक्षित रहे और क्षेत्र की कृषि समृद्धि की ओर अग्रसर हो। इसी संकल्प को लेकर उन्होंने इस परियोजना को धरातल पर उतारा है, जिसके लिए आज हुई समीक्षा बैठक में बिन्दुवार चर्चा की ओर प्रगति रिपोर्ट ली।
बहादराबाद -इकबालपुर नहर परियोजना की सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की समीक्षा बैठक









