रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति एवं अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के बैनर तले सोमवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां राज्य के लिए शहीद होने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या में गढ़वाल की संस्कृति की झलक देखने को मिली। जिसमें कलाकारों ने पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत किए। पारंपरिक वेशभूषाएं पहनीं और लोकगीतों से माहौल को सराबोर कर दिया।
ढण्डेरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि हमने जिस जल, जंगल, जमीन और जवानी को बचाने के लिए उत्तराखंड बनाया, आज हम उसे बचाने में असफल रहे। क्योंकि आज तक की जो भी सरकारें उत्तराखंड में बनी है, वे इन सभी को बचाने में विफल रही। कहा कि सभी को एकजुट होकर प्रदेश के हित में लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। इससे पूर्व 95 वर्षीय राज्य आंदोलनकारी चंद्रमा देवी रावत, राम सिंह रावत, 92 वर्षीय बसंती रावत ने द्वीप प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। थडिया गीत सरोज थपलियाल, सुण जा बात मेरी कृतिका, धारमाकि उरख्यली मनोरी नेगी, हम छवां उत्तराखंडी मयंक राणा, बेडूपाको बारामासा संगीता, टिहरी बाजार मोहिनी, पिंगली साड़ी दिव्यांशी पंवार, डांडी चली थानी कुंवर सिंह चैधरी, माधो सिंह भंडारी नाटक शिवाजी काॅलोनी की रश्मि, नंदा राजजात यात्रा देवभूमि मांगल गीत समिति आदि से जुड़े कलाकारों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन गणेश गोदियाल एवं जीवानंद बुड़ाकोटी ने की। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मरणोपरांत इनको दिया गया सम्मान
समिति ने आठ वरिष्ठ दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान दिया। जिसमें मनोहर सिंह नेगी, बुद्धि राम ध्यानी, गोपाल दत्त गोदियाल, खुशाल सिंह रावत, दयाराम बलूनी, जीत राम घिल्ड़ियाल, पान सिंह खनका, कुंवर सिंह रावत शामिल रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. मधु सिंह, भाजपा नेता रवि राणा, कांग्रेस नेता उदय सिंह पुंडीर, कुसुम काला, प्रदीप रावत, कमला बमोला, राजेंद्र सिंह रावत, माया राम भट्ट, हरीश डिमरी, रविंद्र पंवार, बच्चन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, विजय सिंह पंवार, नंदा एरी, संतोषी राणा, शकुंतला सती, रेखा नेगी, जयवीर सिंह रावत, गौर सिंह भंडारी, केशर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति व अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति ने रजत जयंती पर आयोजित किये सांस्कृतिक कार्यक्रम, शहीदों को किया नमन










