Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / “झूठ” की राजनीति कर रही कांग्रेस: अनिता देवी अग्रवाल, भाजपाईयों ने चंद्रशेखर चौक पर फूंका कांग्रेस का पुतला

“झूठ” की राजनीति कर रही कांग्रेस: अनिता देवी अग्रवाल, भाजपाईयों ने चंद्रशेखर चौक पर फूंका कांग्रेस का पुतला

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। भाजपा का यह विरोध कार्यक्रम कांग्रेस विधायकों द्वारा विधानसभा में किए गए अमर्यादित आचरण को लेकर आयोजित किया गया। वक्ताओं का कहना है कि कांग्रेस मुद्दों से भटक चुकी है और केवल झूठ की राजनीति कर रही है।
पुतला दहन करते हुए विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे षड्यंत्र और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही इसका पर्दाफाश कर जनता के सामने सच्चाई रखी जाएगी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी भी की और आरोप लगाया कि विपक्ष जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। पुतला दहन कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा, जिला प्रभारी दान सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, मेयर अनिता अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, सावित्री मंगला, अक्षय प्रताप सिंह, गौरव कौशिक, सागर गोयल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान समेत भाजपा के पार्षदगण व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share