उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश महासचिव बने तुषार अरोड़ा, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
कल 16 जुलाई को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण महारा एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुप्रिया सुले द्वारा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सोशल मीडिया विभाग) की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा देहरादून में राजीव भवन में की गई। जिसमें श्रीमती सुप्रिया सुले ने विभिन्न कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियों से नवाजा। इसी क्रम में रुड़की शहर से युवा कांग्रेस नेता तुषार अरोड़ा को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सोशल मीडिया विभाग) में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी मिलने पर शहर के गणमान्य लोगों ने तुषार अरोड़ा को फोन कर बधाई दी एवं कहा कि तुषार अरोड़ा जैसे मजबूत कार्यकर्ता को पार्टी में सही स्थान पर जिम्मेदारी देने के लिए हम प्रदेश अध्यक्ष करण महारा का आभार व्यक्त करते हैं। कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि तुषार अरोरा जैसा मजबूत कार्यकर्ता पार्टी के लिए एक मजबूत नीव का काम करता है एवं सोशल मीडिया पर जनता को जागरूक करने का काम लगातार करता रहता है। अतः तुषार अरोड़ा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी देकर प्रदेश अध्यक्ष ने बहुत अच्छा कार्य किया है। वहीं तुषार अरोड़ा ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा एवं पार्टी के सभी नेताओं का सहयोग और प्यार जो मुझे मिल रहा है, उसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा। इस अवसर पर तुषार ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, श्रीमती सुप्रिया सुले, अमरजीत सिंह, प्रदीप जोशी सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी एवं विशाल मौर्या का भी धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share