Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पृथ्वीराज चौहान क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने उठाई देश में यूसीसी लागू करने की मांग

पृथ्वीराज चौहान क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड ने उठाई देश में यूसीसी लागू करने की मांग

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
पृथ्वीराज चौहान क्षत्रिय विकास महासभा उत्तराखंड की एक बैठक अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान के रामनगर स्थित आवास पर संपन्न हुई, जिसका संचालन एडवोकेट अरविंद चौहान ने किया। महासभा के अध्यक्ष यशवंत सिंह चौहान ने देश में एक समान नागरिक संहिता कानून बनाने एवं उसको शीघ्र लागू करने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि इस कानून से देश में परस्पर एकता बढ़ेगी एवं देश प्रगति की ओर अग्रसरित होगा। उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या पर भी चिंता व्यक्त की तथा सरकार से मांग की कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बनाया जाए। बढ़ती जनसंख्या के कारण ही देश में कृषि भूमि कम होती जा रही है, जिसके कारण लगातार अनाज की पैदावार भी कम हो रही है। यदि इसी प्रकार से देश में जनसंख्या बढ़ती रही, तब वह दिन दूर नहीं, जब देश अराजकता और भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। इसलिए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए और उसे शक्ति के साथ पूरे देश में लागू किया जाये। सभा का संचालन करते हुए अरविंद चौहान एडवोकेट व महासभा के उपाध्यक्ष अरविंद राजपूत ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्ष लगाने पर जोर दिया। कहा कि वृक्षों को लगाने से प्राकृतिक आपदाओं से बचने एवं प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पूर्ण रूप से कारगर सिद्ध होंगे। हरेला पर्व प्रदेश में मनाने का अर्थ भी यही है कि प्रदेश को हरा भरा रखा जाए और प्रकृति का सौंदर्य बढ़ाया जाए। बाद में अध्यक्ष जसवंत सिंह ने महासभा के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और अपील की कि वह पूरे प्रदेश में जहां-जहां भी हैं, वह सभी कम से कम एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं तथा उनकी देखभाल करें। बैठक में विजेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह गहलोत, उमराव सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह चौहान, कृष्ण पाल सिंह चौहान, ब्रह्म पाल सिंह चौहान, अरविंद चौहान एडवोकेट, रामेश्वर प्रसाद चौहान, सत्यपाल सिंह चौहान, नितिन चौहान इं. वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, रामपाल सिंह चौहान, कुशल पाल सिंह चौहान, अरविंद राजपूत आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share