Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पश्चिमी मंडल की कार्यसमिति में पदाधिकारियों ने किया कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर 2024 के लिए तैयार रहने का आह्वान

पश्चिमी मंडल की कार्यसमिति में पदाधिकारियों ने किया कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर 2024 के लिए तैयार रहने का आह्वान

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) भाजपा रुड़की पश्चिम मंडल कार्यसमिति की बैठक बुधवार को रुड़की गणेश चैक स्थित एक होटल में आयोजित की गई। सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा द्वीप प्रजज्वलित किया गया। इसके उपरांत नव-नियुक्त मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के जीतने के लिए मंत्र दिए गए। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने इतनी लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई हैं, जिससे आज अंतिम छौर पर बैठा हुआ व्यक्ति भी लाभ उठा पा रहा है। केंद्र सरकार ने जनहित में जितने भी महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, आने वाले समय में देश को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों की बदौलत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनायेगी। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता भाजपा मयंक गुप्ता ने डाटा प्रबंधन व सरल ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि आज इस ऐप के माध्यम से हर व्यक्ति का विस्तृत डाटा प्रदेश सरकार तक पहुंच जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि जिस दौर में कोरोना का प्रकोप चरम पर था, तब कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता जनता के बीच नहीं गए। उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सेवाभाव से लाखों लोगों की मदद की। इस दौरान जिला प्रभारी आदित्य चैहान, महामंत्री प्रवीण सिंधू व अरविंद गौतम, भाजयुमो अध्यक्ष गौरव कौशिक, मंडी समिति अध्यक्ष ब्रजेश त्यागी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज पाल, अनिल शर्मा, सहकारी बैंक के चेयरमैन प्रदीप चैधरी, गीता कार्की, जिला मंत्री सतीश सैनी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नन्दा, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, कुलदीप तोमर, प्रदुमन पोसवाल, अमित अग्रवाल, भरत कपूर, मनीष प्रकाश, अमित प्रजापति, सुमित अग्रवाल, अविनाश त्यागी, सुमित भारद्वाज, मंजु रावत, राकेश धीमान, सुधीर चैधरी, सतीश शर्मा, धर्मवीर पिंकी, प्रमोद चैधरी, सतीश यादव, अरविंद, रवि कश्यप, राकेश त्यागी, अनुज आत्रेय, तृप्ति कंसल, बीरमति यादव, सुबोध चैधरी, हेमा बिष्ट, चंद्रकांता, पार्षद नीतू शर्मा, प्रवेश प्रिया, सतीश शर्मा, गौरव मेहंदीरत्ता, नीरज, मंजू रावत, विकास प्रजापति, सुंदर लाल प्रजापति आदि भाजपा पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share