Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / डीएवी चौराहे पर स्थित शहीद मेजर आशाराम त्यागी को गणतंत्र दिवस पर त्यागी समाज ने किया नमन

डीएवी चौराहे पर स्थित शहीद मेजर आशाराम त्यागी को गणतंत्र दिवस पर त्यागी समाज ने किया नमन

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) गणतंत्र दिवस के मौके पर त्यागी समाज द्वारा अमर शहीद मेजर आशाराम त्यागी के डीएवी इंटर काॅलेज के पास नव-निर्मित स्मारक पर ध्वजारोहण कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर त्यागी कल्याण एवं विकास समिति रुड़की के अध्यक्ष डाॅ. राकेश त्यागी, कर्नल रिटा. मुकेश त्यागी, साहित्यकार सुरेन्द्र कुमार सैनी, समाजसेवी दिनेश कुमार द्वारा संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया गया। उसके उपरांत राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान गणमान्य लोगों ने कहा कि मां भारती की आन-बान-शान में अपना सर्वोच्च बलिदान करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। देश की आजादी में उनका बड़ा योगदान रहा। साथ ही कहा कि भारत में संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, तभी से हम गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस दौरान शहीद मेजर आशाराम त्यागी की शहादत को भी नमन किया गया। इस मौके पर नवीन त्यागी, सुरेन्द्र कुमार सैनी, मुल्कीराज सैनी, श्याम कुमार त्यागी, विकास त्यागी, बृजेश त्यागी फौजी, धर्मपाल त्यागी, सुशील त्यागी, आनंद प्रकाश त्यागी, आदेश त्यागी, संजीव त्यागी, अमरीश त्यागी, अमित त्यागी, अनंत त्यागी, रमन त्यागी, विनोद त्यागी, अनन्य त्यागी, सौरभ त्यागी, आयुष त्यागी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share