रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) महिला मंडल श्री हरमिलाप दुर्गा मंदिर द्वारा लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। नवजात बेटियों को समर्पित इस पर्व में नवजात कन्याओं का सम्मान किया गया। साकेत काॅलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा रहे। कार्यक्रम में सतपाल बाटला, सुभाष कपानियां, हरिमोहन कपूर, गगन आहूजा, राम शक्ति गुलाटी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मनीषा बत्रा, पंजाबी सभा महिला अध्यक्षा पूजा नंदा आदि ने लोहड़ी पर्व की अग्नि प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।


विधायक प्रदीप बत्रा ने नवजात बेटियों को उपहार देकर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सतपाल अरोड़ा ने कन्याओं के माता-पिता को सम्मानित करते हुए कहा कि अब लिंग भेदभाव व समाज की सोच बदल रही है। बेटियो का जन्म होने पर भी खुशी मनाई जा रही है। गगन आहूजा पंजाबी महिला अध्यक्षा पूजा नंदा ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में माता पिता और देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर सभी ने अग्नि प्रजज्वलित कर उसके चारों और परिक्रमा कर मंगल गीत गाये और सभी के मंगल की कामना की। कार्यक्रम में श्यामसुंदर सचदेवा, सुरेंद्र मेंहदीरत्ता, सतपाल अरोड़ा, गगन आहूजा, अशोक अरोड़ा, रामनारायण सतीजा, जगदीश सेतिया, प्रदीप सचदेवा, पवन सचदेवा, अशोक सेठी, संजीव अरोड़ा, सतीश कालरा, संजय कक्कड़, पंकज नंदा, अमिता, हरीश आहूजा, राजेश नरूला, राजकुमारी, अमित मेहंदीरत्ता, तरुण सचदेवा, मनीषा बत्रा, आशा बाटला, अनु अरोड़ा, पूजा नंदा, किरण आहूजा, चंचल छाबड़ा, पूनम छाबड़ा, नीलम सतीजा, नीलम ठक्कर, मीरा अरोड़ा, श्वेता अरोड़ा, मोनिका अरोड़ा, सुषमा, आंचल, दिव्या, कीर्ति, अलका अरोड़ा, निधि, बालेश, सुरेश, कमलेश, बबीता, पूजा, सीमा, सरोज, रमन, बिंदिया आदि लोग मौजूद रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share