आरपीआई पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह का बेलड़ा गांव में हुआ भव्य स्वागत

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) रिपब्लिक पार्टी आॅफ इंडिया अठावले के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले के जन्मदिन पर उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह अपने साथियों सहित आज ग्राम बेलडा में पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका गांव पहंुचने पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कहा कि वह रिपब्लिक पार्टी आॅफ इंडिया को उत्तराखंड में मजबूती के साथ आगे बढ़ायेंगे और लोगों को बड़ी संख्या में पार्टी से जोड़ने का काम किया जायेगा। इसी क्रम में आज पहली बैठक ग्राम बेलडा में की गई, जहां उन्होंने दलित समाज के लोगों से संपर्क किया एवं उनकी समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निदान के लिए उनसे संपर्क करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आरपीआई पहली पार्टी है, जो बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा पर आधारित है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीब तबके एवं वंचित लोगों को साथ लेकर उनके अधिकारों को दिलाना हैं, जो सरकारी योजनाएं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग के लिए सरकार योजनाएं तो बनाती हैं, लेकिन यह योजनाएं धरातल तक नहीं पहुंच पाती। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, प्रदेश सचिव संदीप कुमार, सचिन कुमार, अभिषेक कुमार, राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, विनोद कुमार, अंकित भोलू आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share