Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर गौरव गोयल से मिले कांग्रेसी

विभिन्न समस्याओं को लेकर मेयर गौरव गोयल से मिले कांग्रेसी

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज कांग्रेसी नेताओं ने नगर निगम के मेयर गौरव गोयल से मुलाकात कर नगर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान, स्वच्छता अभियान आदि में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर कार्यवाही करने की मांग की तथा कहा कि कानून व नियमों की आड़ में व्यापारियों एवं जनता का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान की आड़ में प्रशासन द्वारा भेदभाव करते हुए आंशिक कार्यवाही करने का काम किया जा रहा हैं, जो तर्क संगत नहीं हैं। नगर के सार्वजनिक शौचालयों पर ताले लटके हुये हैं और नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। स्वच्छता यूजर चार्ज के नाम पर जनता से वसूली की जा रही हैं और सड़कों पर अवैध पार्किंग यातायात जाम की समस्या को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण को लेकर तत्काल वैधानिक चिन्हीकरण किया जाना चाहिए। स्ट्रीट वेंडिंग एक्ट को लागू करने से पूर्व किसी भी सड़क पर काम करने वाले स्ट्रीट वेंडर को परेशान न किया जाये और सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो। नगर के अनेक क्षेत्रों में पीने के पानी एवं वाहन पार्किंग के स्थान निर्धारित किये जाये। शहर में अन्य चैराहों पर लगी टैªफिक लाईट का संचालन नहीं होना नगर निगम की विफलता का प्रमाण हैं। इस मौके पर प्रदेश कोर्डिनेटर रणबीर नागर, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share