पार्षद प्रतिनिधि सचिन कश्यप ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का स्वागत

रुड़की। ( आयुष गुप्ता ) आज रुड़की जिले के प्रभारी आदित्य चैहान नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने आदर्शनगर बूथ-94 के बूथ अध्यक्ष सचिन कश्यप के कैंप कार्यालय पर बूथ की मीटिंग ली, जिसमें बूथ के सभी पदाधिकारीगण व सदस्यगण मौजूद रहे। जिला प्रभारी आदित्य चैहान ने बताया कि बूथ में जितने कार्यक्रम होते हैं, वह सभी सुचारू रूप से किए जाने चाहिए और आने वाले रविवार को मन की बात कार्यक्रम में सभी बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रम रखें। सभी कार्यकर्ता भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करंे। मंडल उपाध्यक्ष सचिन कश्यप ने कैंप कार्यालय पहंुचने पर प्रभारी आदित्य चैहान व नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का फूल-मालाएं पहनाकर और बुके देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष शोभाराम ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ की हड्डी है। सभी कार्यकर्ता पीएम मोदी के चलाए हुए रास्ते पर चले और पार्टीहित के लिए कार्य करे। बैठक में पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, बूथ महामंत्री नीरज अग्रवाल, बूथ उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा, बूथ मंत्री गौरव शर्मा, बीएल अग्रवाल, कमल भाटी, हरि उपाध्याय, प्रवीन धीमान, सागर कश्यप, बूथ संख्या-95 के अध्यक्ष अनिल वर्मा, आशीष कश्यप, महेन्द्र गिरी, आदर्श नगर शक्ति केंद्र के संयोजक बीके कुश, आदर्श गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share