मेहवड खुर्द में चल रहे सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, ग्राम प्रधान व मधु निरीक्षक ने प्रशिक्षणार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
मुख्य उद्यान अधिकारी हरिद्वार के निर्देशन में जिला योजना अन्तर्गत ग्राम मेहवड़ खुर्द में आयोजित किये गए 7 दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन मेहवड़ खुर्द में ग्राम प्रधान रुचि सैनी व मधु विकास निरीक्षक सेठीमल ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को मधु निरीक्षक सेठीमल द्वारा मौन पालन के संबंध में जानकारी दी और उनसे आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ उठाते हुए ज्यादा से ज्यादा मोन पालन करें। ताकि किसानों को फसलों की पैदावार बढ़ाने के साथ ही आजीविका में भी लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि मौन पालन करने से जहां मधुमक्खियों का संवर्द्धन होगा, वहीं इसे व्यापारिक तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। एक व्यक्ति मौन पालन कर सालाना अच्छी-खासी कमाई कर सकता हैं। सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मौन पालन से शहद, मोम, पराग अन्य चीजें प्राप्त होती हैं, जो बाजार में बेहतर कीमतों पर बेची जा सकती हैं। शिविर के समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उद्यान विभाग व मधु निरीक्षक का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share