Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / सीओ विवेक कुमार को दी विदाई, नई सीओ पल्लवी त्यागी का किया स्वागत

सीओ विवेक कुमार को दी विदाई, नई सीओ पल्लवी त्यागी का किया स्वागत

रुड़की। ( आयुष गुप्ता )
उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति की ओर से रुड़की सीओ विवेक कुमार के लक्सर स्थानांतरण होने पर समिति सदस्यों द्वारा उनको ससम्मान विदाई दी गई। साथ ही नव आगंतुक सीओ सुश्री पल्लवी त्यागी का स्वागत भी किया गया।समिति संयोजक व शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने कहा कि विवेक कुमार का रुड़की में कार्यकाल एक मिसाली और गौरवपूर्ण रहा। उन्होंने हमेशा कानून और न्याय के साथ-साथ मानवीय मूल्यों के अनुरूप जनता की समस्याओं का निदान किया।हर समय एक आम आदमी भी बेझिझक अपनी बात व समस्या रखने में कोई भय या डर महसूस नही करता था। मंगलोरी ने कहा कि विवेक कुमार एक कुशल, ईमानदार, लग्नशील व कर्तव्यपरायण अधिकारी के साथ एक बुद्धिजीवी भी है, जो उनके व्यक्तित्व से ज्ञात हो जाता है। इस अवसर पर पार्षद मोहसिन अल्वी, मदन सिंह पंवार, अब्दुल रहमान अंसारी, मौलाना अरशद, विकास वशिष्ट, मिक्की ज़ैदी, दीपक अरोरा, नफ़ीसुल हसन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share