Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास त्यागी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि

कांग्रेस प्रदेश महासचिव विकास त्यागी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) नेहरू नगर स्थित कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास त्यागी के कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, यूपी और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव विकास त्यागी ने कहा कि स्व. तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास, निर्माण, प्रगति और उन्नति के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय हैं। आज भी उत्तराखण्ड में एनडी तिवारी द्वारा किये गये विकास कार्यों का कीर्तिमान कोई हासिल नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी के नाम से ही राज्य की पहचान बनी। जिसकी मिशाल प्रदेश का हर व्यक्ति देता हैं। उनकी दूरगामी सोच के चलते यहां पर युवाओं के रोजगार के लिए इण्डस्ट्री की स्थापना की गई, जिसमें प्रदेश के आज लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा हैं। प्रदेश में चारों तरफ सड़कों का निर्माण कराया गया, जिससे यहां नये-नये कारखानों की स्थापना हुई। इसी के चलते स्व. एनडी तिवारी को उत्तराखण्ड के विकास पुरूष की उपाधि दी गई। आज उनकी कमी प्रदेशवासियों को खल रही हैं। इससे पूर्व उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य मुल्कीराज सैनी, विक्रांत, तनुज त्यागी, हार्दिक त्यागी, आर्यन कुमार, महेश त्यागी, दिनेश तायल, एड. नरोत्ततम त्यागी, मनोज शर्मा, गोविंद राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share