हरिद्वार जनपद में जिपं सदस्यों के प्रचार प्रसार हेतु कांग्रेस ने गठित की सोशल मीडिया की समिति

रुड़की।  ( आयुष गुप्ता ) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करन माहरा द्वारा उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव हेतू प्रचार समिति गठित की गई हैं। जिनमें रणबीर नागर, मुलायम पाल, योगेश धीमान प्रदेश कॉर्डिनेटर, हारून चौधरी, राजेन्द्र गुरूंग, नौशाद साबरी प्रदेश ज्वाईंट कॉर्डिनेटर, मो. मुबशशिर जिलाध्यक्ष रुड़की, राजेन्द्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष हरिद्वार महानगर, मनोज चौधरी जिलाध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण, शिवम पंवार लोकसभा हरिद्वार कॉर्डिनेटर, कुलदीप चौधरी विधानसभा अध्यक्ष भगवानपुर बनाये गये हैं। साथ ही आशा जताई कि उक्त पदाधिकारी हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में प्रदेश कांग्रेस के प्रचार अभियान हेतू पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। साथ ही इस संबंध में मथुरा दत्त जोशी उपाध्यक्ष, विजय सारस्वत महामंत्री उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय को भी प्रतिलिपि प्रेषित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share