रुड़की। ( बबलू सैनी/ भूपेंद्र सिंह ) आज भाजपा पार्टी की रीति-नीति से खुश होकर जनपद के सैकड़ों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं मंे बसपा के वरिष्ठ नेता चौ. रविन्द्र पनियाला तथा जिलाध्यक्ष लोकेश चुड़ियाला के नाम शामिल हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग भाजपा मुख्यालय पहंुचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजदूगी में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी में शामिल होने वाले इन लोगों में दलित समाज, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समाज तथा सामान्य वर्ग के लोग भी शामिल हैं, जो अब तक बसपा पार्टी के लिए काम कर रहे थे। सभी ने पार्टी में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए काम करने का वायदा किया। हरिद्वार में इस समय त्रिस्तरीय पंचायत शुरू हो गये हैं। जिसमें सभी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। ऐसे में लगातार भाजपा में शामिल होना इस बात का संकेत हैं कि यहां भाजपा का परचम लहरायेगा। चौ. रविन्द्र सिंह पनियाला, जो हरिद्वार के गुर्जर नेता हैं, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे, उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज पार्टी की सदस्यता ली। वहीं लोकेन्द्र सिंह चुड़ियाला पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी मेम्बर, प्रधान तथा अन्य लोग भी शामिल हुये। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन हैं, जो सबको साथ लेकर चलता हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व उनके साथ जुड़ रहा हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि पंचायत व निकाय चुनाव में भाजपा की सरकार लायें, ताकि तेजी से विकास कार्य हो सके। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा जन कल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित हैं और हम सभी मिल-जुलकर एक परिवार की तरह पार्टी को आगे बढ़ायेंगे। वहीं सांसद डॉ. निशंक ने भी चौ. रविन्द्र पनियाला व लोकेन्द्र सिंह का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। इस मौके पर पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में तेलूराम, बिजेन्द्र सिंह, राशिद अली, धर्मपाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल, महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट, मनवीर सिंह, विनय गोयल, जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।