रुड़की। ( बबलू सैनी / आयुष गुप्ता )
कॉग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत पद के 32 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इनमें गढ़ से नदीम अली, हजारा ग्रंट से श्रीमति शहजादी पत्नी निशांत अहमद, औरंगाबाद से श्रीमति मिथलेश देवी, सलेमपुर महदूद-1 से श्रीमति आशु रानी, सलेमपुर महदूद-2 से सरिता पत्नी तेलूराम, भगतनपुर आबिदपुर देशराज, बोडाहेड़ी जगदीश प्रसाद, आदर्श टिहरी नगर श्रीमति आशा रावत, बाणगंगा रिंकी, पदार्था उर्फ धनपुरा झंडा सिंह, बहादरपुर जट मुकर्रम अंसारी, जमालपुर कला पंकज चौधरी, गैंडीखाता ओपन, मुजाहिदपुर सतीवाला अंजली सैनी, अलावलपुर आदेश कटारिया, सिकरौढा नुसरत जहां, चौल्ली शाहबुद्दीनपुर रिजवान, सिरचंदी श्रीमति फरकिशा आजमी, मानकपुर आदमपुर सेठपाल परमार, बालेकि युसुफपुर भारती, दरियापुर दयालपुर सुनीता सैनी, बडेढ़ी राजपूतान शीबा, किशनपुर जमालपुर ओपन, भगवानपुर चंदनपुर निहारिका, कोटवाल आलमपुर दीपक कुमार आदि शामिल है।
