Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे सचिन गुप्ता

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित हल्ला बोल कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे सचिन गुप्ता

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) बढ़ती महंगाई एवं अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में होने वाली रैली के लिए रुड़की से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुये। यहां कांग्रेस द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता को रुड़की से रैली का संयोजक बनाया गया था। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए सुबह साढ़े आठ बजे रवाना हुये। बीटी गंज में सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सचिन गुप्ता ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से लोग परेशान हैं।

महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया हैं। भाजपा के खिलाफ आज दिल्ली में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हल्ला बोला गया। रुड़की से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को एकत्र कर दिल्ली की रैली में ले जाने पर कांग्रेस के बड़े नेताओं ने कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता की पीठ थपथपाई और यह रैली पूर्ण रुप से सफल रही। वहीं हाजी फुरकान अहमद व अरविंद प्रधान के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुये। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष कलीम खान, हेमेन्द्र चौधरी, सुधीर शांडिल्य, रीतू कंडियाल, मनोज जयंत, अमित सोनकर, लवी त्यागी, राहुल सैनी, सुशील सैनी, मकसूद हसन, नितिन जिंदल, मीरा धीमान, सविता शर्मा, अनिता रानी, गौरव प्रधान, पंकज सोनकर, जसविंदर सिंह, अनिल पुण्डीर, अमित शर्मा, शकील, हाजी नौशाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share