रुड़की। ( बबलू सैनी ) गोरखा समाज कल्याण समिति की ओर से हरितालिका तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाज की महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा अर्चना की। गांधीनगर स्थित कुमाऊं धर्मशाला में समिति की ओर से हरितालिका तीज कार्यक्रम किया गया। समाज के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा और कार्यकारिणी सदस्यों ने पूजा अर्चना की। पंडित पीतांबर ने पूजा अर्चना कराई। महिलाओं ने व्रत रखकर पूचा-अर्चना की। गोरख समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जसवंत सिंह थापा ने बताया कि हरितालिका तीज सुहागिनों का व्रत होता है। महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। भगवान शिव और पार्वती से सदा सुहागिन का आशीर्वाद मांगती हैं। इस व्रत को निराहार और निर्जल रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को माता पार्वती ने भगवान शंकर को प्राप्त करने के लिए प्राप्त किया। इसलिए कहा जाता है कि माता पार्वती की तरह अच्छा वर प्राप्त करने के लिए कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को रख सकती है। इस दौरान महिलाओं ने गाना गाकर और झूमकर पर्व का आनंद उठाया। हरितालिका तीज से संबंधित गीत गाए गए। समिति सदस्यों ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना सभी धर्म सिखाते हैं। इस दौरान रजनी थापा, विमला थापा, सुखमाया थापा, विजेता निरोला, पुष्पा मल, चंद्रा गुरुंग, माया सुबेदी, अमृता देवी, खीम कुमारी जमुना पुन, सीता पुन, खूम कुमारी, सीता, रुपा थापा, प्रिया थापा आदि समाज के लोग मौजूद रहे।