हबीबपुर निवादा में बुलचंद सैनी मेमोरियल ट्रस्ट डाडा जलालपुर की ओर से संदल सिंह इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज ग्राम हबीबपुर निवादा में बुलचंद सैनी मेमोरियल ट्रस्ट डाडा जलालपुर की ओर से संदल सिंह इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सामाजिक, खेलकूद, शिक्षा के क्षेत्र में समाज को जागरूक करने के उपलक्ष एवं क्षेत्र में शिक्षा को जागरूक करने एवं उत्कृष्ट कार्य करने के रुप में कॉलेज के समस्त स्टॉफगण के सम्मान में आयोजित किया गया। कॉलेज स्टाफ की ओर से प्रधानाचार्य रवि सैनी, उप-प्रधानाचार्य  संदीप सैनी, देवी चंद सैनी, नीटू सैनी, विपुल सैनी, नरेश सैनी, राजीव सैनी, पप्पन कश्यप, प्रताप सिंह, विपिन सैनी, मोलकराम सैनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष मास्टर रजनीश सैनी, शुभम सैनी की ओर से कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ को स्वर्गीय संदल सिंह सैनी का चित्र प्रतीक चिन्ह के रुप में भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारियों को कॉलेज के प्रधानाचार्य की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share