सेवा परमो धर्म संस्था ने सौत मोहल्ला व सत्ती मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर भूमिया खेड़ा मंदिर पर धूमधाम से मनाया पहला जन्माष्टमी पर्व

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) सेवा परमो धर्म संस्था द्वारा सौत मोहल्ला व सत्ती मोहल्ला वासियों के साथ मिलकर भूमिया खेड़ा मंदिर पर संस्था का पहला जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था द्वारा निरन्तर समाजहित व धर्महित में किये जा रहे हैं। संस्था के संरक्षक पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा एवं मुकेश धीमान ने बताया कि संस्था द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किये जायेंगे। संस्था के अध्यक्ष रोहित पुरी एवं महामंत्री दीपांशु पुरी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाजहित में निरन्तर कार्य करना हैं। संस्था सेवा के कार्य मे निरन्तर लगी हुई हैं। साथ ही संस्था आगे भी ऐसे धार्मिक आयोजनों में लगी रहेगी। सह महामंत्री अरविंद शर्मा, कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, संगठन मंत्री नरेश पुरी, उपाध्यक्ष अमित धीमान, आलोक रोहिला, मीडिया प्रभारी सुमित भारद्वाज, कानूनी सलाहकार एडवोकेट विशाल पुरी, शशांक गोयल, रवि कन्नोजिया, अक्षय कन्नोजिया, रिंकू बत्रा, अक्षित, अमित कामरा, अमित खोसला, नवीन पुरी, ललित कन्नौजिया, सोनिया कौशिक, प्रज्ञान भारद्वाज, केशव, कार्तिक भारद्वाज आदि सहित भारी संख्या में सदस्य एवं भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share