Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया

पूर्व सैनिकों ने कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ब्रिजेश त्यागी द्वारा साउथ सिविल लाईन दिल्ली रोड़ पर कारगिल के अमर शहीदों की याद में विजय शौर्य दिवस मनाया गया। इस दौरान ब्रजेश त्यागी ने कहा कि देश के लिए अमर शहीदों ने सर्वोस्त्र न्यौछावर कर दिया। देश उनका हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि जब हम रात को सोते हैं, तो हमारे जवान देश की सीमाओं पर खड़े होकर पहरा देते हैं। वहीं सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि हमारे जवानों ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया और उनके जवानों पर मौत का तांड़व करते हुये बरसे और इस भीषण युद्ध में हमारे देश के जवानों ने विजयी हासिल की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल, मंडल महामंत्री अशोक पांडे, मंडल मंत्री संजीव सैनी, सुबोध कुमार शर्मा, योगराज सिंह, यशवीर सिंह, प्रमोद त्यागी, प्रमोद राणा, मुनेश, विकास त्यागी, चंदन सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share