Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर मनाई खुशी

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा धस्माना के नेतृत्व में द्रोपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां मनाई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशा धस्माना ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं। जो अपनी ईमानदारी और अच्छी कार्यशैली के कारण देश के सबसे ऊंचे पद तक पहंुची हैं। वह पूर्व में राज्यपाल भी रही हैं और आपके अनुभव का लाभ देश को मिलेगा। आप महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को देश के संविधान में सर्वोच्च स्थान दिया। इसके लिए भाजपा पार्टी बधाई की पात्र हैं। बाद में एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां मनाई गई। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रतिभा चौहान, कमला कैंथोला, कमला रावत, पुष्पा, रेखा देवी, दमयंती नेगी, कविता सैनी, कविता पटवाल, मंजू रावत, सरिता बडथ्वाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share