Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / नेशनल कन्या इण्टर कॉलेज खानपुर के एनसीसी कैडेट्स ने ब्लॉक मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले खतरे बताए

नेशनल कन्या इण्टर कॉलेज खानपुर के एनसीसी कैडेट्स ने ब्लॉक मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले खतरे बताए

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज कमान अधिकारी 84 बटालिमन रुड़की कर्नल राजेन्द्र के निर्देशानुसार नेशनल कन्या इण्टर कॉलेज खानपुर के एनसीसी कैडेट्स ने मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर जन जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले खतरे बताए और कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करने की अपील की। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि दुनियाभर में हर मिनट लोग करीब 10 लाख प्लास्टिक की बोतले यूज करने के बाद फेंक देते है। उक्त प्लास्टिक युक्त बोतलों इत्यादि में प्रयुक्त रसायन पर्यावरण और इंसान के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पहॅुचा रहे है। एन0सी0सी0 अधिकारी डॉ. पारस कुमार ने कहा कि पूरे विश्य में प्लास्टिक का उपयोग इस कदर बढ़ चुका है कि पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार ने 1 जुलाई 2022 से 75 माईक्रोन से कम सिंगल यूज प्लास्टिक से निर्मित प्लास्टिक प्लेटें, कप, गिलास, काटें, चम्मच चाकू, टेª जैसे कटलरी के विनिर्माण, आयात, भण्डारण वितरण, बिक्री और उपयोग पर पूर्णतयः प्रतिबन्धित कर दिये गये है। रैली में मयंक गुप्ता, सागर खाटाना, सागर, अक्षय चौहान, प्रिस पंवार, अभिषेक पंवार, तरूण पंवार, आकाश, बिटटू, रितिक पंवार, प्रताप सिंह, सत्यम भाटी, अभिषेक, आर्यन, अन्नु रानी, बीना कश्यम, अंजुली, ज्योति चौहान, साक्षी, सोनिया, सुहानी, सोनिया, नीलम, अंशिका, मानवी, प्रिती, प्रियंका आदि कैडेट्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share