Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी के आवास पर कांग्रेसियों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का जन्मदिन

पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी के आवास पर कांग्रेसियों ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का जन्मदिन

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र बाडी के आवास पर कांग्रेसियों ने उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिन हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने केक काटा और प्रदेश अध्यक्ष की लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर बोलते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा पार्टी को प्रदेश में मजबूत करने में लगे हुये है। उनका उत्तराखण्ड में अच्छा-खासा प्रभाव हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस दिनों-दिन मजबूत हो रही हैं। जिसका लाभ निश्चित रुप से आने वाले चुनाव में पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को राजनीति का लंबा अनुभव हैं और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलना तय हैं। बाद में केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता, कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी, पूर्व सांसद राजेन्द्र बाडी, कलीम खान, मनोज जयंत, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, सुशील कश्यप, हेमेन्द्र चौधरी, श्रवण गोस्वामी, रईस अहमद, उम्मेद गाजी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share