रुड़की। ( बबलू सैनी )  कोटवाल आलमपुर निवासी एक महिला ने दो लोगों पर खेत में खड़े पोपुलर के कीमती पेड़ जबरन काटने का आरोप लगाया। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर निवासी महिला फराह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शीतलपुर गांव के पास उसकी खेती बाड़ी की जमीन है। खेत में पोपुलर के कीमती पेड़ खड़े हुए है। शुक्रवार को शीतलपुर निवासी दो दबंग लोगों ने उनके खेत में खड़े पेड़ काट लिए। पेड़ काटने से मना करने पर उनके साथ गाली गलौच की गई। उन्होनें तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी लोग उनके खेतों में खड़ी फसल को भी कई बार नुकसान पहुंचा चुके है। थानाध्यक्ष संजीव थपलीयाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला दो पक्षों में जमीन के विवाद का बताया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share