Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा ज्वालापुर पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भाजपा ज्वालापुर पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) आज भाजपा के ज्वालापुर पश्चिम मंडल में कार्यसमिति की बैठक का आयोजन गुरु नानक आदर्श इंटर कॉलेज डालूवाला मजबता में किया गया। जिसका संचालन मंडल के दोनों महामंत्री मोहित राठौर व प्रदीप उपाध्याय द्वारा किया गया। जिसमें पूर्व विधायक सुरेश राठौर एवं जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष अमरीश सैनी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रीता सैनी, जिला मीडिया प्रभारी सतीश सैनी, प्रधान निर्मल सिंह, जयप्रकाश, मोहित राठौर व प्रदीप उपाध्याय मंडल महामंत्री, सोमित सम्राट, प्रकाश चंद, विनय राठौर, प्रदीप सैनी, सुधीर सैनी, साहब सिंह, डॉ. रेणु, विजयपाल सैनी, विवेक सैनी, रविन्द्र प्रधान, डॉ. नवीन सैनी, कालूराम शास्त्री, डॉ. राजपाल व शक्ति केंद्र के संयोजक,  सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री बूथ अध्यक्ष एवं सदस्य कार्यकारिणी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश राठोर व संदीप गोयल जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार ने संबोधित करते हुए सभी से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। अंत में मंडल अध्यक्ष अमरीश सैनी द्वारा सभी का कार्यक्रम में पधारने पर धन्यवाद एवं आभार जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share