Home / राज्य / उत्तराखंड / हरिद्वार / भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूनम त्यागी के नेतृत्व में महिलाओं ने किया सीएम का स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूनम त्यागी के नेतृत्व में महिलाओं ने किया सीएम का स्वागत

रुड़की।  ( बबलू सैनी ) प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर के समय नेहरू स्टेडियम में पहंुचे, जहां भाजपाईयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी कड़ी में भाजपा रुड़की पश्चिम मंडल अध्यक्षा पूनम त्यागी ने अपने मोर्चे की सभी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओं के साथ उनके स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। अध्यक्षा पूनम त्यागी ने कहा कि जबसे वह सीएम बने हैं, प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। भाजपा राज में शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पी रहे हैं। पूनम त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनका मोर्चा पिछले कई दिन से लगातार कार्य कर रहा था तथा माताओं-बहनों को कार्यक्रम में पहंुचने के लिए घर-घर जाकर आहवान किया गया और यही कारण रहा कि बहनों-माताओं की उपस्थिति बेहद अधिक रही। इसके लिए उन्होंने सभी संगठन की पदाधिकारियों और सदस्यों का हृदय से आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share